Skip to main content

खेलों से संबंधित पुरस्कार, Trophy

               


                 जब खेल खेले जाते हैं तो उन खेलों में खेलने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए संगठन द्वारा जो प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र ,धनराशि आदि जो दिए जाते हैं उन्हें पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता हैl इन जाने-माने पुरस्कारों में कुछ पुरस्कार निम्न है:-जैसे राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी ,ध्यानचंद पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार इत्यादि l राजीव गांधी खेल रतन पुरस्कार:-इसे 199- 92 में आरंभ किया गयाl यह पुरस्कार भारत में खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है l इस पुरस्कार में 1 पदक एक प्रशस्ति पत्र और 2500000 रुपए दिए जाते हैं l  राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार एवं ध्यानचंद पुरस्कार विजेता राजधानी व शताब्दी गाड़ियों में प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोचों में मुफ्त यात्रा करने के लिए सक्षम होते हैं l मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी:-यह ट्रॉफी 1956-57 में शुरू की गई, यह चल बिजली "रोलिंग ट्रॉफी" है, और यह अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ समग्र प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को प्रदान की जाती है! इसे फिर से हासिल करने वाले विश्वविद्यालयों को ट्रॉफी की प्रतिकृति भी दी जाती है! इसके अलावा विश्वविद्यालय को ₹1000000 का नगद पुरस्कार दिया जाता है ! प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विश्वविद्यालय को ₹500000 तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को ₹300000 के नगद पुरस्कार दिए जाते हैं l ध्यानचंद पुरस्कार:-इसे वर्ष 2002 में गठित किया गया इसमें नगर पुरस्कार 1000000 रुपए हैl पुरस्कार उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए प्रदान किए जाते हैं जिन्होंने अपने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हैl और सक्रिय खेल जीवन में सन्यास लेने के बावजूद भी खेल की उन्नति के लिए योगदान करते रहते हैंl प्रत्येक वर्ष ज्यादा से ज्यादा 3 खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता हैl यह पुरस्कार क्रीडा और खेलों में जीवन भर की उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है l अर्जुन पुरस्कार:-इसे 1961 में आरंभ किया गया और इसमें 1500000 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाता हैl खिलाड़ी को न केवल उत्कृष्ट के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिछले 3 वर्षों में और उस वर्ष में जिसमें पुरस्कार की सिफारिश की गई है लगातार अच्छा प्रदर्शन किया होना चाहिए, बल्कि नेतृत्व खेल भावना और अनुशासन का भाव दर्शाया होना चाहिए! 2001 से यह पुरस्कार केवल उन विभागों में दिया जाएगा जो निम्नलिखित श्रेणियों में आते हैं! (1) ओलंपिक खेल (2)एशियाई खेल (3)राष्ट्रमंडल खेल( 4)विश्वकप विश्व चैंपियन विभाग और स्वदेशी खेल शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों के लिए खेल प्रत्येक वर्ष अधिकतम 15 अर्जुन पुरस्कार दिए जाते हैं l द्रोणाचार्य पुरस्कार:-इसे 1985 में आरंभ किया गयाl इसमें उन विख्यात  कोच को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने खिलाड़ियों और टीमों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया है l और उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने में समर्थ बनाया हैl द्रोणाचार्य पुरस्कार दो श्रेणियों में प्रदान किया जाता है पहला द्रोणाचार्य पुरस्कार जीवनकाल एवं दूसरा द्रोणाचार्य पुरस्कार नियमित जीवन काल के लिए 1500000 एवं नियमित के लिए 1000000 रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप और गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिमा प्रदान की जाती है 1 वर्ष में 5 से अधिक पुरस्कार नहीं दिए जा सकते हैंl प्रतियोगिता में कम से कम 180 दिन पहले से पदक विजेताओं को प्रशिक्षित करने वाले शिक्षकों को भी नगद पुरस्कार दिए जाते हैं l प्रशिक्षित खिलाड़ी को जितनी पुरस्कार राशि दी जाती है उसके प्रशिक्षक को उसकी 50 फ़ीसदी राशि पुरस्कार में दी जाती है l यदि एक से अधिक प्रशिक्षक हो तो पुरस्कार राशि को समान रुप में बांटा जाता है l                     दोस्तों यह जानकारी आपको कैसी लगी यदि आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो प्लीज लाइक और कमेंट जरूर करें धन्यवाद ......अमर पंडित की कलम से!

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संविधान के भाग

 

मुग़ल वंश,akabar the great,मुग़ल साम्राज्य,मुगल राजवंश

  1. Q: मुग़ल वंश का संस्थापक कौन था ? [SSC 1998]   1.   बाबर   2.   हुमायूँ   3.   जहाँगीर   4.   उरामशेख मिर्जा   Ans:- बाबर   2. Q: बाबर का जन्म कब हुआ था ? [SSC 2007]   1.   1483   2.   1484   3.   1482   4.   1485   Ans:- 1483   3. Q: बाबर के पिता का नाम क्या था ?   1.   मोहम्मद गौरी   2.   इब्राहिम लोदी   3.   अकबर   4.   उमरशेख मिर्जा   Ans:- उमरशेख मिर्जा   4. Q: बाबर के पिता उमरशेख मिर्जा कौन से राज्य के शाशक थे ? [SSS 2002 , RRB ASM 2005]   1.   आफगानिस्तान   2.   फरगाना   3.   दुबई   4.   कजाकिस्तान   Ans:- फरगाना   5. Q: बाबर फरगाना के गद्दी पर कब बैठा था ? [SSC 2002 , 2002]   1.   8 June 1494   2.   6 July 1493   3.   8 June 1494 ...

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र, अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र कहाँ स्थित है?,भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र की स्थापना किसने की?

 भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति का गठन 1962 में प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ विक्रम साराभाई की [ भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक]  अध्यक्षता में किया गया, जिसने परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत कार्य करना प्रारंभ किया, भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति का पुनर्गठन कर के 15 अगस्त 1969 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन  ISRO की स्थापना की गई ,भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अंतरिक्ष आयोग और अंतरिक्ष विभाग का 1972 में गठन किया गया तथा इसरो  को अंतरिक्ष विभाग के नियंत्रण में रखा गया, वस्तुतः भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत नवंबर 1963 में तिरुअनंतपुरम स्थित सेंट मैरी मैगडेलीन चर्च के एक कमरे में हुई थी 1 नवंबर 1963 को देश का पहला साउंडिंग रॉकेट नाईस ए पास [ अमेरिकी निर्मिती ] को थुम्बा भूमध्य रेखीय TERLS  रॉकेट प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया गया |